BREAKING NEWS
KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2023, 6:12 pm
KHABAR : जावद विधान सभा के लोकप्रिय प्रत्याशी समंदर पटेल पहुंचे सिंगोली, क्षेत्र के मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का किया आभार व्यक्त, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। जावद विधान सभा के लोकप्रिय प्रत्याशी समंदर पटेल ने सिंगोली पहुंचकर क्षेत्र के मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। शाम 4 बजे सिंगोली पहुंचे क्षेत्रीय कांग्रेस नेता एवं जावद विधान सभा के प्रत्याशी समंदर पटेल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया।
कांग्रेस कार्यालय पर बड़ी संख्या में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पटेल ने कहा कि जावद विधान सभा क्षेत्र के किसी भी कार्यकर्ता के सम्मान में कमी नही आने दी जाएगी। कोई भी कार्यकर्ता अपने आपको असहाय नहीं समझे जावद क्षेत्र का हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आपको विधायक समझे। हम आप सब के सहयोग से 20 साल से रुके हुए जावद के विकास को आगे बढ़ाएंगे और इसके लिए भोपाल से लेकर दिल्ली तक कोई भी समस्या हो उसका समाधान करवाएंगे।
आप सभी क्षेत्र के मतदाताओं और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान निःस्वर्थ भाव से जो सहयोग दिया उसके लिए मैं आप सभी का हृदय की गहराइयों से आभार और धन्यवाद व्यक्त करता हूं चुनाव के दौरान मुझसे कोई भूल चूक या गलती हुई हो तो उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं। कार्यक्रम में मंचासिन वरिष्ठ कांग्रेस नेता शोभाग्मल नागोरी, बंशीलाल शर्मा, जमील मोहम्मद मेव, चांदमल शर्मा, ज्ञानमल भंडारी आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश शर्मा, रोशन राठौर, ब्लाक अध्यक्ष मनीष जैन, युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राहुल जैन ने भी संबोधित किया। इस दौरान सिंगोली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजय तिवारी ने किया। आभार नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE