BREAKING NEWS
KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान-2 शुरू, एक क्लिक की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : एमपी की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर.. <<     KHABAR : एक क्लिक की लापरवाही पड़ सकती है भारी,.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे जिले को सीएम की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पोस्ट ऑफिस से मुख्य सड़क तक पक्की सड़क की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2023, 11:23 am
KHABAR : नवलखा बस स्टैंड पर लगी आग, बस पूरी तरह जली, इंदौर से अहमदाबाद के बीच चलती है बस, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। नवलखा बस स्टैंड पर मंगलवार सुबह एक बस में आग लग गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर जाकर काबू कर लिया।


फायर ब्रिगेड के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि पाटीदार ट्रेवल्स की बस में आग लगी है। यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर भेजी गई। जिस पर एक टैंक पानी डालकर काबू किया गया है। फायर ब्रिगेड के के अफसरों ने बताया कि बस इंदौर से अहमदाबाद के बीच चलती है। मंगलवार सुबह ड्राइवर बस में वेल्डिंग कराने पहुंचा था। वह दुकान की तरफ जा ही रहा था। अचानक इंजन की तरफ से धुआं निकलने लगा। इसी बीच बस ने आग फैल गई। ड्राइवर बस रोककर बाहर की तरफ कूद गया। फायर ब्रिगेड के मुताबिक संभवत इंजन में खराबी के चलते आग की लगने की घटना हुई है।


पुलिस के मुताबिक बस धारीवाल ट्रेवल्स पर अटैच है। हादसे के समय बस पूरी तरह से खाली थी। आग की सूचना पर बीट के जवान उमाशंकर शर्मा और श्यामू सिंह द्वारा आसपास एकत्रित हुई भीड़ को सुरक्षित घटनास्थल से हटाया गया। आग के समय कई लोग बस के पास जाकर उसका वीडियो बनाने में जुटे हुए थे। जिसमें जनहानि की संभावना बन गई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE