BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान-2 शुरू, एक क्लिक की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : एमपी की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर.. <<     KHABAR : एक क्लिक की लापरवाही पड़ सकती है भारी,.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे जिले को सीएम की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2023, 12:21 pm
KHABAR : मतगणना की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, सभी आवश्यक व्यवस्थाए समय पूर्व सुनिश्चित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत जिले की चारो विधानसभा में हुए मतदान की मतगणना 3 दिसम्बर को होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने मतगणना की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। मतगणना दलों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर भलिभाँति आयोग के नियमानुसार मतदान की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दे।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि मतगणना स्थल पर पर्याप्त बैरिकेटिंग के साथ ही सुरक्षा से संबंधित सभी तैयारियां समय पूर्व पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि मतगणना परिसर में बिना पास के किसी को भी प्रवेश न दिया जाए। पासधारी व्यक्तियों को भी गेट पर गहन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाए। प्रत्याशियों के एजेंट भी बिना पास के अंदर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर मीडिया कक्ष, मंच, लाइट, बैरिकेटिंग, लाउडस्पीकर, फर्नीचर, कुर्सी, टेंट, टेबल, पानी सहित सभी आवश्यक सामग्रियों एवं साधनों की उपलब्धता समय पूर्व कर ली जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी, सहायक कलेक्टर अर्पित गुप्ता, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी वृन्दावन सिंह, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय वंदना राजपूत, एसडीएम राधेश्याम बघेल, आनन्द राजावत, जमील खान, नितिन टाले, डिप्टी कलेक्टर मनीष शर्मा, तन्मय वर्मा, जिला सूचना अधिकारी संजय जोशी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE