BREAKING NEWS
KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान-2 शुरू, एक क्लिक की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : एमपी की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर.. <<     KHABAR : एक क्लिक की लापरवाही पड़ सकती है भारी,.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे जिले को सीएम की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पोस्ट ऑफिस से मुख्य सड़क तक पक्की सड़क की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2023, 12:27 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, एमपी में दिखेगा मिधिली तूफान का असर, पश्चिमी विक्षोप फिर कराएगा कई जिलों में झमाझम, जानिये आगामी दिनों में कैसा रहेगा मालवा में मौसम का मिजाज, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में बढ़ते दिनों के साथ ठंडक में भी इजाफा हो रहा है। प्रदेशभर में तेजी के साथ ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी से उठे मिधिली तूफान और उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आगामी 24 व 25 नवंबर को एमपी के कई जिलों में बादल छाने की संभावना जताई है। 

मौसम केंद्र के फोरकास्ट इंचार्ज डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से मिधिली तूफान उठ चुका है। वहीं उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव हो गया है। इसकी वजह से एमपी में आगामी 24 व 25 नवंबर को मौसम बदला रहेगा। आगामी 2 दिन प्रदेश की राजधानी भोपाल में बादल छाए रहेंगे। 26 व 27 नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में भी हल्की बारिश का अनुमान है। मालवा के जिलों में भी मौसम के इस बदलाव का असर दिखाई देगा। इसके कारण अगले एक हफ्ते तेज ठंड पड़ने की संभावना नहीं है।

प्रदेश के इन जिलों में लगातार गिर रहा पारा-
सोमवार को प्रदेश के 18 शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड हुआ। इनमें छिंदवाड़ा, खजुराहो, नरसिंहपुर, नौगांव, सागर, रीवा, सतना, बैतूल, धार, गुना, ग्वालियर, मलाजखंड, इंदौर, रायसेन, शिवपुरी, उज्जैन, रतलाम शामिल हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE