सतना। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में मतदान पश्चात जिले के समस्त पीठासीन अधिकारियों द्वारा जमा की गई ईवीएम-वीवीपैट को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना में विधानसभावार बने स्ट्रांग रुम में रखा गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने मतदान में उपयोग हुईं ईवीएम मशीनों की सुरक्षा एवं निगरानी की दृष्टि से कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी तीन पालियों में लगाई है। नियुक्त सभी कार्यपालिक दंडाधिकारी मतगणना दिनांक 3 दिसंबर तक अपनी पाली अनुसार पहली पाली में प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली में प्रातः 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं तीसरी पाली में रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक निर्धारित तिथि में अपनी सेवायें देना सुनिश्चित करेंगे।
कलेटर वर्मा द्वारा जारी आदेशानुसार स्ट्रांग रुम स्थल शासकीय उत्कृष्ट उच्चर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना में पहली पाली में प्रातः 6 बजे से 2 बजे तक नायब तहसीलदार सौरभ द्विवेदी, प्रभारी नायब तहसीलदार परमानंद तिवारी, एएसएलआर राजेश सिंह, प्रभारी तहसीलदार रामदेव साकेत, प्रभारी नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद माझी, ललन सिंह और प्रभारी नायब तहसीलदार सुनील कुमार द्विवेदी की ड्यूटी कार्यपालिक दंडाधिकारी के रुप में लगाई गई है। इसी प्रकार दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिये प्रभारी ना.तह. ललित कुमार धार्वे, रोशन लाल कोल, प्रेमलाल चौधरी, उमाकांत शर्मा, परमसुख बंसल, प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र पटेल और अनुराग सिंह मरावी तथा तीसरी पाली में रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक प्रभारी सहायक भू-अभिलेख लालमणि पांडेय, प्रभारी तहसीलदार कमलेश सिंह भदौरिया, सुजीत नागेश, रायसिंह कुशराम, मुन्ना तिवारी, सुदामा प्रसाद कोरी और प्रभारी नायब तहसीलदार बीरेंद्र कुमार सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि रिजर्व कार्यपालिक दंडाधिकारी के रुप में प्रभारी तहसीलदार सौरभ मिश्रा और प्रभारी नायब तहसीलदार यादवेंद्रमणि त्रिपाठी की ड्यूटी लगाई गई है।