BREAKING NEWS
KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2023, 3:21 pm
BIG NEWS : विधानसभा चुनाव 2023, पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी कृपलानी का धुंआधार जनसम्पर्क, ट्रैक्टर पर सवार होकर वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे ग्रामीण क्षेत्रों में, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत, पढ़े एडिटर नवीन पाटीदार की खबर      

Share On:-

निम्बाहेड़ा। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का दौर अब अंतिम चरण में हैं। 25 नवंबर को राजस्थान में 200 विधानसभा के लिए मतदान होना हैं। ठीक इससे 48 घंटे पूर्व प्रचार थम जाएगा। ऐसे में प्रत्याशी भी धुआंधार जनसम्पर्क करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रदेश की हाई प्रोफ़ाइल सीट निम्बाहेड़ा को लेकर भी कांग्रेस और भाजपा  तूफानी जनसम्पर्क कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी आज 11 गाँवो के चुनावी दौरे पर हैं। 
भाजपा से अधिकृत उम्मीदवार कृपलानी का जगह जगह गाँवो में भव्य स्वागत हुआ। कई गाँवो में कृपलानी को फलो से तोला गया। ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला और साफा पहनाकर और तिलक लगाकर विजयश्री का आशीर्वाद दिया। कृपलानी भी ट्रैक्टर में सवार होकर वाहनों के काफिले के साथ गांव गांव पहुँच रहे हैं। साथ ही घर घर पहुंचकर जनसम्पर्क कर रहे हैं। 
निम्बाहेड़ा सीट राजस्थान की हाई प्रोफ़ाइल सीट मानी जाती हैं। कृपलानी के सामने कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी के रूप में मंत्री और दिग्गज नेता उदयलाल आंजना मैदान में हैं। वहीं कृपलानी भी इसी सीट से कई बार चुनाव जीत चुके हैं और वसुंधरा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।     

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE