BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2023, 5:05 pm
BIG BREAKING : राहुल गांधी की राजस्थान में ताबड़तोड़ सभा, मंच से अडानी को लेकर दिया बड़ा बयान, क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर भी जानिए किसे कहा पनौती, पढ़े खबर      

Share On:-

बाड़मेर। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पनौती कहा है। राहुल ने कहा कि पीएम मतलब-पनौती मोदी। अच्छा खासा लड़के वर्ल्ड कप जीत रहे थे, यह अलग बात है की हरवा दिया। राहुल ने मंगलवार को बाड़मेर के बायतु और उदयपुर के वल्लभनगर में जनसभा को संबोधित किया।
राहुल ने कहा कि मोदी का काम आपके ध्यान को इधर-उधर करने का है। अडानी का काम आपकी जेब काटना है। दोनों आते हैं, एक टीवी पर आता हैं। आपसे कहेगा हिंदू-मुस्लिम, कभी क्रिकेट मैच में चला जाएगा।
राहुल ने कहा कि एक साल पहले कन्याकुमारी से कश्मीर तक हमने यात्रा की। 4500 किलोमीटर लाखों लोगों के साथ कश्मीर तक चले। बारिश, तूफान, बर्फ में पैदल चले। इसका मकसद था, भारत को जोड़ना। हमें लगा भाजपा देश में नफरत फैला रही है। हिंसा फैला रही है। एक जाति को दूसरी से और एक धर्म के लोगों को दूसरे धर्म के लोगों से लड़ा रही है। इसलिए हमने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की।
ये नफरत और हिंसा क्यों फैलाते हैं और इनको क्या फायदा होता है। मैं आज ये समझाने आया हूं। जब दो जेबकतरे किसी की जेब काटना चाहते हैं तो क्या करते हैं? ध्यान हटाने का काम करते हैं। एक आता है आपसे बात करता है और पीछे से दूसरा आता है, आपकी जेब काटकर ले जाता है। हिंदुस्तान में सबसे बड़ा मुद्दा कौनसा है। बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई। कभी टीवी पर आपने बेरोजगार युवा को देखा है, नहीं देखा होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE