BREAKING NEWS
KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<     BIG NEWS : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर उमंग.. <<     KHABAR : नीमच के 11,468 पात्र परिवारों के लिए जरूरी.. <<     ठंडी हवाओं के बीच माउंट आबू में पर्यटकों की.. <<     BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2023, 7:27 pm
NEWS : आपके सपने मेरे संकल्प है, हम सभी मिलकर चित्तौड़गढ़ विधानसभा को क्षेत्र वार विकास का माइक्रो मॉडल बनायेंगे- राजवी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भाजपा विधानसभा प्रत्याशी नरपतसिंह राजवी ने बुधवार को चंदेरिया मंडल में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के अवसर पर जनसभाओ को संबोधित करते हुए कहा कि 2018 में झुठ बोलकर धोखाधड़ी कर सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेस ने राजस्थान को कर्ज, भ्रष्टाचार अराजकता, बलात्कार एवं तुष्टीकरण की ओर धकेल दिया है। हजार हाथो से लूटकर एक हाथ से भोली भाली जनता को मुफ्त की रेवड़ी बांटकर लूट रहे हैं गहलोत। आज कांग्रेस सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन ने राजस्थान को कर्ज में डूबो दिया। राजस्थान में सबसे महंगा पैट्रोल, सबसे मंहगा डीजल, सबसे महंगी बिजली, सबसे ज्यादा बेरोजगार राजस्थान में है। राजस्थान अपराधो में नंबर वन है। ये हम नहीं आंकड़े कह रहे हैं। भाजपा की सरकार आते ही पैट्रोलियम दरों की समीक्षा होगी तथा जनता को राहत दी जायेगी। राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर अतिरिक्त टेक्स से 35,975 करोड़ रुपये तो जुटाए हैं। अकेले राजस्थान ने 18 अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुकाबले 2000 करोड़ रुपये ज्यादा जुटाए। 
विधानसभा के क्षेत्रों में जिन कामों की आवश्यकता होगी वैसा कार्य करेंगे। जहां सड़क आवश्यक है, जहां एनीकट आवश्यक है, वाटर लिफ्ट योजना आवश्यक है, ऐसे जरूरी जनहित के ग्राम पंचायत में पंचायत के निवासियों के साथ जो सपने आपने देखे हैं हम सभी मिलकर तय कर सामूहिक निर्णय से प्राथमिकता से करने का प्रयास रहेगा। 
पशुपालन, मधुमक्खी पालन, तेलघाणी, वर्मी कम्पोस्ट, पौध शाला, अगरबत्ती निर्माण जैसे ग्राम्य उद्यम प्रारम्भ कर चित्तौड़गढ़ विधानसभा को क्षेत्र वार विकास का माइक्रो मॉडल बनायेंगे। जल जीवन मिशन की हर घर नल से जल योजना का 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जायेगा। कानून व्यवस्था चाक चौबंद की जायेगी ताकि अपराध असुरक्षा पर रोक लग सके। गहलोत सरकार के जंगलराज में पूरे 5 साल सनातनियों पर प्रतिबंध लगाये गये, तुष्टीकरण के लिये समाज को अपमानित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE