नीमच। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय मुख्य पीठ जबलपुर ने व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड (प्रवेश स्तर) भर्ती प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मध्य प्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी जबलपुर एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के माध्यम से इस परीक्षा के प्रतिभागियों की तैयारी के लिए ऑनलाइन निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 5 दिसंबर की शाम 5:00 बजे तक पंजीयन कराया जा सकता है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से प्रति सप्ताह सोमवार शाम 5:30 से 7:30 तक आयोजित किया जाएगा इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पंजीयन कराकर कार्यक्रम का लाभ ले सकते हैं। कार्यक्रम में पंजीयन दी गई लिंक( https://forms.gle/XZ6XSbKRLEHTTLqb9 ) के माध्यम से किया जा सकता है।