BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2023, 4:55 pm
KHABAR : विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिणाम घोषित झाबुआ से विक्रांत भूरिया, थांदला से वीर सिंह भूरिया एवं पेटलावद से निर्मला भूरिया हुए विजेता, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत 3 दिसम्बर रविवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज झाबुआ में जिले की 03 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गिनती विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए मतगणना कक्षों में की गई। गिनती के बाद संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने चुनाव परिणाम घोषित किए।


विधानसभा क्षेत्र 193- झाबुआ से इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी विक्रांत भुरिया को मतगणना प्रेक्षक आलोक कुमार कर एवं रिटर्निंग अधिकारी झाबुआ हरिशंकर विश्वकर्मा ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। विक्रांत भुरिया अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी भानु भुरिया से 15 हजार 693 मतो से विजयी रहे।

विधानसभा क्षेत्र 194- थांदला से इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी वीरसिंह भूरिया को मतगणना प्रेक्षक मुनीष कुमार शर्मा एवं रिटर्निंग अधिकारी थांदला तरुण जैन ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया, वे भारतीय जनता पार्टी के कलसिंह भाबोर से 1 हजार 340 मतो से विजयी रहे।

विधानसभा क्षेत्र 195  पेटलावद से भारतीय जनता पार्टी से विजयी प्रत्याशी निर्मला भूरिया को गणना प्रेक्षक रीना मीह एवं रिटर्निंग अधिकारी पेटलावद अनिल कुमार राठौर ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। वे इंडियन नेशनल कांग्रेस के वालसिंह मेड़ा से 5 हजार 647 मतो से विजयी रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE