BREAKING NEWS
GOOD NEWS : जिला रक्तदान करने में प्रदेश में दूसरे.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने किया ग्राम बनी पहुंचकर होम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू रूप से.. <<     KHABAR : घर-घर ध्वजा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : 2 बच्चो को मौत के घाट उतारने वाली माँ के.. <<     BIG NEWS : भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने किया.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत नीमच जिले में 13.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान के दिन और मतदान के एक दिन पहले.. <<     KHABAR :  दिव्यांग हितार्थ राष्ट्रीय संस्था.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से.. <<     NEWS : हाईकोर्ट जज मीणा ने निहारी संग्रहालय का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : पिपलियामंडी के रामलाल राठौड़ ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2023, 5:43 pm
KHABAR : विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत जिले में दोनों विधानसभाओं की मतगणना शांतिपूर्ण रूप से हुई संपन्न, विजयी उम्मीदवार को वितरित किए प्रमाण पत्र, पढ़े खबर

Share On:-

बुरहानपुर। विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के अंतर्गत आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बहादरपुर में नेपानगर विधानसभा-179 एवं बुरहानपुर विधानसभा-180 की मतगणना शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। 
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भव्या मित्तल के निर्देषानुसार सौंपे गये कार्य-दायित्वों का सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने बेहतर रूप से निर्वहन किया। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम रहे। जिले में मतगणना निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार की उपस्थिति में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा विजयी प्रत्याषियों को प्रमाण पत्र दिये गये। नेपानगर विधानसभा - 179 प्राप्त जानकारी अनुसार नेपानगर विधानसभा-179 के तहत भारतीय जनता पार्टी प्रत्याषी मंजू राजेन्द्र दादू को 1 लाख 13 हजार 400 मत प्राप्त हुए है। इस प्रकार वे 44 हजार 805 वोट से विजयी हुई है। वहीं इंडियन नेषनल कांग्रेस प्रत्याषी गेन्दूबाई को 68 हजार 595 मत प्राप्त हुए है। वहीं बहुजन समाज पार्टी प्रत्याषी दिलीप कास्डेकर को 1 हजार 679 मत, वंचित बहुजन अघाड़ी प्रत्याषी रविन्द्र बुधा सोनवणे को 1 हजार 756 मत, निर्दलीय प्रत्याषी रतिलाल भाउलाल चिलात्रे को 2 हजार 632 मत, निर्दलीय प्रत्याषी बिलरसिंग जमरा को 16 हजार 365 मत तथा नोट को 2 हजार 303 मत प्राप्त हुए। 

बुरहानपुर विधानसभा - 180 बुरहानपुर विधानसभा-180 के तहत भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याषी अर्चना दीदी को 1 लाख 397 मत प्राप्त हुए है। इस प्रकार उन्होंने 31 हजार 171 मतों से विजय हासिल की है। इंडियन नेषनल कांग्रेस प्रत्याषी ठाकुर सुरेन्द्र सिंह शेरा भैया को 69 हजार 226 मत प्राप्त हुए है। वहीं ऑल इंडिया एमईआईएम प्रत्याषी नफीष मंषा को 33 हजार 853 मत, बहुजन समाज पार्टी प्रत्याषी भैया साहेब सुनील नायके को 1 हजार 378 मत, आजाद समाज पार्टी प्रत्याषी दत्तु बसंत मेढे को 841 मत, निर्दलीय प्रत्याषी हर्षवर्धन नंदकुमार सिंह चौहान को 35 हजार 435 मत, निर्दलीय प्रत्याषी मोहम्मद हनीफ शेख रऊफ को 752 मत, निर्दलीय प्रत्याषी हिन्दू नेता भूषण नंदकिषोर पाठक को 547 मत, जय प्रकाष जनता दल प्रत्याषी उमर मेकेनिक को 521 मत, वंचित बहुजन अघाड़ी प्रत्याषी धु्रवराज देवानंद तायडे को 324 मत, निर्दलीय प्रत्याषी कैलाष वाघे को 252 मत, निर्दलीय प्रत्याषी भिका पासी को 250 मत, बहुजन मुक्ति पार्टी प्रत्याषी दादा साहेब वामनराव ससाने को 483 मत एवं नोटा को 2583 मत प्राप्त हुए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE