नीमच। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए कलेक्टर दिनेश जैन के आव्हान पर जिले के नागरिको , अधिकारी-कर्मचारियों एवं विभिन्न स्वयंसेवी संगठनो ,सामाजिक संगठनों ,व्यवसाईयों में आर्थिक सहयोग के प्रति अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में जिला पंचायत नीमच के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने सैनिक कल्याण के लिए 55 हज़ार 579 रुपए की राशि जिला सैनिक कल्याण के खाते में जमा की है , जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद ने सोमवार को जिला पंचायत के कर्मचारियों के साथ सैनिक कल्याण के लिए जमा की गई राशि की सूची कलेक्टर दिनेश जैन को भेंट की। जनसंपर्क नीमच, कलेक्टर कार्यालय नीमच एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी दृकर्मचारियों द्वारा भी मुक्तहस्त से सैनिक कल्याण कोष में ऑनलाइन राशि जमा की गई है।
सोमवार को पत्रकार संजय गौड़ एवं गिरिजाशंकर परिहार ने कलेक्टर से भेंट कर सैनिक कल्याण के लिए आर्थिक सहयोग राशि जमा करने की मंशा व्यक्त की , इस पर कलेक्टर दिनेश जैन ने पत्रकार गौड़ को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के झण्डे प्रदाय किये। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना सहित अन्य अधिकारी दृकर्मचारी उपस्थित थे।