नरसिंहपुर। महिला ड्रेस डिजायनिंग का 30 दिवसीय अवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सेंट आरसेटी- ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नरसिंहपुर में 11 दिसंबर से प्रारंभ किया जायेगा। प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण सामग्री, स्टेशनरी, तीन टाइम चाय, नाश्ता, दो टाईम भोजन एवं अवासीय सुविधा निशुल्क प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण में प्रवेश लेने के लिए आधार कार्ड (ग्रामीण 18 से 45 उम्र आधार कार्ड के अनुसार), 5वीं पास मार्कशीट, राशनकार्ड, बीपीएल कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, एसईसीसी डाटा और चार फोटो लानी होगी।
यह प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्र के लिए है। इसके लिए 10 दिसंबर तक साक्षात्कार लिया जायेगा। इसके बाद चयन किया जायेगा। प्रशिक्षण उपरांत मुद्रा योजना के तहत हितग्राही को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण आवेदन निशुल्क बैंकों में भेजा जायेगा। एक बैच के प्रशिक्षण में अभ्यर्थियों की 35 सीट रहेगी। यह प्रशिक्षण जिला पंचायत कार्यालय के बाजू में सेंट आरसेटी- ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नरसिंहपुर में दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 07792-234355 पर संपर्क किया जा सकता है।