नरसिंहपुर। ज़िले के चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के साथ ही विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के शांतिपूर्ण और निर्विघ्न सम्पन्न हो गई है। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफ़ना ने चुनावी ड्यूटी में संलग्न शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों,कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने में तैनात पुलिस अधिकारियों, पुलिस कर्मियों एवं सुरक्षा बलों, राजनैतिक दलों, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों और उनके अभ्यर्थियों और मीडिया प्रतिनिधियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।