BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2023, 8:08 pm
KHABAR : लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ली अधिवक्तागणों की बैठक, आवश्यक विषयों पर किया विचार विमर्श, पढ़े खबर 

Share On:-

मंडला। आगामी 9 दिसम्बर 2023 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिये रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से माननीय एसके जोशी प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश ने उपस्थित अधिवक्तागणों से कहा कि लोक अदालत में निराकृत होने वाले मामलों में सुलह समझौते के लिये पक्षकारों को प्रेरित करने में आप अधिवक्तागणों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आपसे अपेक्षा है कि आप अपने पक्षकारों को सुलह समझौते के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रेरित करें और 9 दिसम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण में सहयोग दें।

प्रधान जिला न्यायाधीश ने मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा, धारा 138 एन.आई.एक्ट (चैक बाउन्स), तथा सिविल प्रकरणों के निराकरण हेतु प्री-सिटिंग बैठक करने के लिये भी कहा। बैठक में अधिवक्तागणों ने भी अपनी समस्याएं प्रधान जिला न्यायाधीश के समक्ष रख,ें जिसका निराकरण करने की बात कही गई। अधिवक्ताओं ने लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अपने सुझाव भी प्रस्तुत किये। बैठक में शचीन्द्र श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश, सुबोध विश्वकर्मा,प्रथम जिला न्यायाधीश, डी0आर0 अहिरवार, तृतीय जिला न्यायाधीश, जे0बी0एस0 राजपूत, चतुर्थ जिला न्यायाधीश, डी0 आर0 कुमरे जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला, ब्रजेश गोयल, पंचम जिला न्यायाधीश, ज्योति डोंगरे शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, नरेश सिंह गौण न्यायिक मजिस्टेªट, रामेश्वर झारिया, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ, इम्तियाज अख्तर, सचिव जिला अधिवक्ता संघ मण्डला, वरिष्ठ अधिवक्तागण एवं अन्य विद्वान अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE