BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2023, 8:09 pm
KHABAR : पुरूष नसबंदी पखवाड़े के अवसर उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया गया सम्मानित, नव दंपत्ति को नई पहल किट का वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। पुरूष नसबंदी पखवाड़ा-2023 (21 नवंबर से 04 दिसंबर 2023) का समारोह पूर्वक समापन सीएमएचओ कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर कुमार डेहरिया तथा जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ मालती आर्य द्वारा परिवार कल्याण सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, नसबंदी सर्जन को सम्मानित किया गया एवं नव दंपत्ति का नई पहल किट प्रदान की गई। वहीं पुरुष नसबंदी हितग्राहियों को प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया।
सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि वर्ष 2023-2024में उत्कृष्ट सर्जन के लिए स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता परमार जिला चिकित्सालय, डॉ. मधु शर्मा सिविल अस्पताल इछावर तथा सिविल अस्पताल भैरूंदा से सर्जन डॉ. रूकमणी गुलहारिया को सम्मानित किया गया। वर्ष 2023-2024 में सर्वाधिक महिला नसबंदी कराने के लिए उत्कृष्ट प्रेरक सम्मान एएनएम शांति वर्मा रेहटी, मिथिलेस नरवरिया इछावर, सुनीता पटेल उलझावन, ज्योति सोलंकी सीहोर, अनीता उचाड़िया आष्टा को प्रदान किया गया। एनएसव्ही केस प्रेरक के लिए आशा कार्यकर्ता रक्षा शर्मा, सुनीता सोनी, राजेश्वरी पंवार, फूलकुंवर, संगीता प्रजापति एवं गोदावरी को सम्मानित किया गया। पुरूष नसबंदी के लिए प्रेरणा सम्मान अनुज वर्मा, राहुल महेश वर्मा तथा अखिलेश कुमार को सम्मानित किया गया। नई पहल फिट नव दंपत्ति प्रीति मनीष, रिया रजनीश, जेवा जेनूल को प्रदान की गई तथा प्रेरक सम्मान आशा कार्यकर्ता भारती राठौर, पदमा राठौर तथा पदमा राठौर को प्रदान किया गया। 
इस अवसर पर सीएमएचओ ने सभी को वर्ष 2023-2024 के लिए राज्य स्तर से जिले को प्राप्त महिला/पुरुष नसबंदी का लक्ष्य निर्धारित समायावधि में पूर्ण करने के लिए कहा एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी को बधाई दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE