BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर ने किया.. <<     KHABAR : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW : लोकसभा चुनाव में अफीम की एंट्री,.. <<     BIG BREAKING : सिंधिया की मां माधवी राजे की तबियत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर में मतदाता जागरूक अभियान चलाया, प्रेस.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत इस संसदीय क्षेत्र.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- कलेक्टर चौहान ने शांति.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- बहुमंजिला आवासीय.. <<     GROUND ZERO: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, जिले में.. <<     KHABAR : उच्च न्यायालय खण्डपीठ में रक्तदान शिविर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान का महत्व बताने निकाली बाइक रैली,.. <<     KHABAR : नयागांव में मतदाता जागरूकता अभियान का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2023, 11:26 am
KHABAR : निःशक्तजन आयुक्त मध्यप्रदेश संदीप रजक सर्वश्रेष्ठ राज्य दिव्यांगजन आयुक्त अवार्ड से सम्मानित, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में महामहिम राष्ट्रपति ने प्रदान किया राष्ट्रीय अवार्ड, पढ़े खबर 

Share On:-

जबलपुर। दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम के बेहतर क्रियान्वयन के लिये राष्ट्रीय स्तर पर हर साल दिया जाना वाला सर्वश्रेष्ठ राज्य दिव्यांजन आयुक्त अवार्ड इस वर्ष मध्यप्रदेश के निःशक्तजन आयुक्त संदीप रजक को प्राप्त हुआ है। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर कल 3 दिसम्‍बर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष- 2023 के इस राष्ट्रीय अवार्ड से रजक को सम्मानित किया।

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के निःशक्तजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित किये गये इस समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने की। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले, ए नारायण स्वामी एवं प्रतिमा भौमिक भी उपस्थित मंच पर उपस्थित रहे।

निःशक्तजन आयुक्‍त मध्यप्रदेश संदीप रजक को सर्वश्रेष्ठ राज्य दिव्यांजन आयुक्त के राष्ट्रीय अवार्ड से उनके द्वारा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, दिव्यांगजनों हेतु शिक्षण, पुनर्वास, रोजगार, स्वरोजगार, खेल, बाधा रहित वातावरण के साथ ही यूडीआईडी कार्ड बनाने में देश में सबसे बेहतर कार्यों के लिये प्रदान किया गया है । रजक द्वारा निरंतर चलित न्यायालय, एडवोकेसी बैठकों के माध्यम से दिव्यांगजनों की समस्याओं के निराकरण और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया गया। इसके साथ ही प्रदेश में कार्यरत शासकीय एवं अशासकीय संगठनों को साथ में लेकर प्रत्येक जिले में दिव्यांगजनों को योजनाओं का लाभ दिलाने शिविरों, जनजागरुकता कार्यक्रम भी किए गए। रजक का महामहिम राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय अवार्ड से सम्‍मानित होना मध्यप्रदेश और जबलपुर के लिए गौरव की बात है। ज्ञात हो कि निरूशक्‍तजन आपूर्ति मध्‍यप्रदेश संदीप रजक जबलपुर के निवासी है।

सर्वश्रेष्ठ राज्य दिव्यांगता आयुक्त के सम्मान के साथ ही समारोह में सुगम्य भारत अभियान के कार्यान्वयन के लिए भी मध्यप्रदेश को पुरस्‍कृत किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE