BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2023, 12:21 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान आज यहां टकराएगा, एमपी के कई जिलों में फिर होगी झमाझम, जानिये आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मालवा के नीमच व मंदसौर में मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। बंगाल की खाड़ी से उठे मिचोंग तूफान का असर मप्र में दिखाई देगा। एमपी के जबलपुर और शहडोल संभाग में आगामी दो दिन तक आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है। वहीं राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में आज दिनभर बादलों की जमावट रहेगी। 2 दिसंबर को बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान आज मंगलवार को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से टकरा सकता है। इसकी वजह से मध्यप्रदेश में मौसम फिर से बदल जाएगा।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि तूफान की वजह से जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में असर रहेगा। इनमें जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी और अनूपपुर शामिल हैं। जबकि मालवा के रतलाम, नीमच व मंदसौर सहित राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में भी सीधे तौर पर तूफान का असर दिखाई देगा। इनमें से कुछ जिलों में देर शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। 

11 व 12 दिसंबर को फिर बारिश का दौर-
मध्यप्रदेश में सात दिन से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से बारिश और ओलों का दौर रहा, जो 3 दिसंबर को थमा। हालांकि रात में ग्वालियर और दतिया में हल्की बारिश हुई। मंगलवार-बुधवार को फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। इसके बाद 11 और 12 दिसंबर को एक बार फिर एमपी के जिलों में झमाझम बारिश की संभावना बन रही है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE