BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2023, 12:41 pm
KHABAR : विधानसभा निर्वाचन की मतगणना सफलतापूर्वक संपन्न, विजेता प्रत्याशियों निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिले की चारों विधानसभा में हुए मतदान की मतगणना जिला मुख्यालय स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मतगणना के उपरांत कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह द्वारा जिले की चारों विधानसभा के विजेता प्रत्याशियों की घोषणा की गई।
विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान जिले की बुधनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान, आष्टा से भाजपा प्रत्याशी गोपाल सिंह इंजीनियर, इछावर से भाजपा प्रत्याशी करण सिंह वर्मा तथा सीहोर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्‍याशी सुदेश राय निर्वाचित हुए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह तथा रिटर्निंग अधिकारियों ने विजेता प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए। बुधनी विधानसभा से विजेता प्रत्‍याशी शिवराज सिंह चौहान का निर्वाचन प्रमाण पत्र साधना सिंह और कार्तिकेय चौहान ने प्राप्‍त किया। इसी प्रकार आष्‍टा विधानसभा से प्रत्‍याशी गोपाल सिंह इंजीनियर, इछावर से करण सिंह वर्मा तथा सीहोर से सुदेश राय ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्‍त किया।
निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार बुधनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान को 164951 मत प्र‍ाप्‍त हुए, जबकि भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा को 59977 मत प्राप्‍त हुए। इसी प्रकार आष्टा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गोपाल सिंह इंजीनियर को 118750 मत, जबकि भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी कमल सिंह चौहान को 110847 मत, इछावर से भाजपा प्रत्याशी करण सिंह वर्मा को 103205 मत, ज‍बकि भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी शैलेंद्र पटेल को 86859 मत तथा सीहोर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सुदेश राय को 105997 तथा भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी शशांक रमेश सक्सेना को 68146 मत प्राप्‍त हुए। इस अवसर पर गुरूप्रसाद शर्मा, रघुनाथ सिंह भाटी, जिला भाजपा अध्‍यक्ष रवि मालवीय सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE