विदिशा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव ने जिले की सभी पांचों विधानसभाओं में मतदान एवं मतगणना संबंधी समुचित प्रक्रियाओं में प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से सहयोगप्रद करने वालों के साथ साथ अधिकारी, कर्मचारियों के द्वारा अपने अपने दायित्वों का स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुगम और पारदर्शी तरीके व शांतिपूर्ण ढंग से संपादन कराने के उत्कृष्ट कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कलेक्टर भार्गव ने कहा कि जिले में निर्वाचन प्रक्रियाओं के दौरान मीडिया कर्मियों के द्वारा निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः प्रचार प्रसार कर मतदाता जागरूकता सहित अन्य प्रकोष्ठों के कार्यों को आमजनों तक पहुंचाने के उत्कृष्ट कार्यों का संपादन निर्वाचन अवधि में संपादित किया गया है। उनके इन कार्यों के प्रति साधुवाद व्यक्त किया।
कलेक्टर भार्गव ने विधानसभा निर्वाचन कार्य से संबद्ध प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, जिला अधिकारियों और कर्मचारियों के सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी शासकीय कर्मियों की लगन, निष्ठा और कड़ी मेहनत की वजह से जिले में सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हुई है।
कलेक्टर भार्गव ने सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशो को क्रियान्वित कराने में सहयोगप्रद करने के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।