मुरैना। जिले में रबी फसल के लिये मुरैना जिले को लगातार रैक मिलती आ रही है, जिले में उर्वरक की कमी नहीं है। यह बात कलेक्टर अंकित अस्थाना ने कही है। कृषि विभाग के उपसंचालक पीसी पटेल ने बताया कि जिले में 6554.31 मैट्रिक टन यूरिया, 1146.40 मैट्रिक टन डीएपी, 984.90 मैट्रिक टन एनपीकेएस और 2381.50 मैट्रिक टन एसएसपी खाद जिले में 04 दिसम्बर तक उपलब्ध है। इसके अलावा जिले में लगातार खाद की आपूर्ति होती रहेगी।