नीमच। जिले के ग्राम चल्दू में सोमवार शाम को एक युवक की लावारिस हालत में लाश मिली। लाश मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं मर्ग कायम कर मृतक युवक की शिनाख्ती व परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम करीब 7.45 बजे नीमच जिले के चल्दू गांव में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश लावारिस हालत में मिली थी, जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। जिसके दाएं हाथ पर आर कुशा लिखा है। मृतक की लाश जिला चिकित्सालय में रखी गई है। नीमच कैंट पुलिस मृतक के परिजन की तलाश कर रही है। शिनाख्त के लिए जिला चिकित्सालय स्थित पुलिस चौकी या नीमच कैंट पुलिस थाने पर संपर्क किया जा सकता है।