झाबुआ। सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग झाबुआ निशा मेहरा द्वारा 02 दिसम्बर, शनिवार को अशासकीय अनुदान प्राप्त संस्था ग्रामीण सेवा केन्द्र माण्डलीनाथू का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। संस्था में अव्यवस्था पाये जाने पर अध्यक्ष को ष्कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया।
इसके पश्चात निशा मेहरा कन्या शिक्षा परिसर रानापुर पहुंची। जहाँ संस्था प्राचार्य के अनुपस्थित पाए जाने पर ष्कारण बताओं सूचना पत्रष् जारी किया गया। संस्था में छात्राओं की पढाई का स्तर अत्यन्त निम्न पाया गया एवं संस्था के शिक्षकों द्वारा अध्यापन डायरी भी मेन्टेन नहीं की जा रही हैं।
साथ ही निशा मेहरा ने उ.मा.वि. कंजावानी का भी निरीक्षण किया, जहां प्राचार्य को एवं उपस्थिति पंजी संधारण एवं शिक्षक डायरी संधारण को बच्चों की अंग्रेजी, रसायन शास्त्र तथा अर्थशास्त्र की रेमेडियल कक्षायें लगाने के निर्देश दिए। कन्या आश्रम शाला कंजावानी की व्यवस्थायें व्यवस्थित पाई गई। जनजातीय सीनियर बालक एवं कन्या छात्रावास कंजावानी के निरीक्षण में पाई गई अव्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए गये।