05 माह से वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश, स्वच्छ भारत मिशन के ठेकेदार पर लगाए आरोप, जनसुनवाई में दिया आवेदन, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर
देवास। शहर के नगर निगम में स्वच्छ भारत मिशन के लिए ठेकेदार के अंतर्गत काम कर रहे कर्मचारियों को पांच महीने से वेतन नहीं मिला हैं। जिसको लेकर कर्मचारियों में नाराजगी हैं। आज सभी कर्मचारीयो ने मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में आवेदन दिया है।
कर्मचारियों ने बताया कि पिछले 5 माह से हमें वेतन नहीं मिला है। जिसको लेकर हमारी आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है और जीवन यापन भी नहीं कर पा रहे हैं। इस बात को लेकर निगम आयुक्त को भी अवगत कराया था लेकिन उनका कहना है कि वेतन ठेकेदार ही देगा।
वहीं कुछ कर्मचारियों ने स्वच्छ भारत मिशन के अरुण तोमर पर पैसे ना देने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने कहा कि हमारे खाते में अभी तक किसी प्रकार की कोई राशि ठेकेदार ने नहीं डाली हैं। ठेकेदार सिर्फ आश्वासन के रूप में झूठ बोल रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निगम ने यह कॉन्ट्रैक्ट किसी पंजाब की कंपनी को दिया हैं।