BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2023, 6:34 pm
REPORT : नेशनल लोक अदालत में रैफर किये गये मोटर दुर्घटना दावा के प्रकरणों में समझौता कार्यवाही के उद्देश्य से प्रीसिटिंग का आयोजन, क्लेम के पांच प्रकरणों में समझौते के लिए बनी सहमति, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला मुख्यालय नीमच तथा तहसील मुख्यालय मनासा एवं जावद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशांत हुद्दार के मार्गदर्शन में 9 दिसम्बर 2023 शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त नेशनल लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण हो सके। इस हेतु नेशनल लोक अदालत में रैफर किये गये मोटर दुर्घटना दावा के प्रकरणों में समझौता कार्यवाही के उद्देश्य से मंगलवार को प्रीसिटिंग का आयोजन हुआ।

उक्त प्रीसिटिंग में नेशनल इंश्योरेंस कंपनी से संबंधित मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों के संबंध में बीमा कंपनी के अधिकारीगण, कंपनी के अधिवक्तागण पक्षकारगणों एवं उनके अधिवक्तागणों के मध्य जिला न्यायाधीश,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार सोनकर तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी हर्षित बिसेन की उपस्थिति में पांच मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणो में समझौता करने की सहमति बनी, जो कि नेशनल लोक अदालत 9 दिसम्बर 2023 के माध्यम से निराकृत होंगे।

उल्लेखनीय है ,कि 9 दिसम्बर 2023 शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय नीमच सहित तहसील मुख्यालयों-मनासा, जावद एवं रामपुरा में भी किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE