नीमच। जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षक व वर्तमान में सेनानी प्रथम वाहिनी विसबल इंदौर में तैनात सूरज कुमार वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। गृह मंत्रालय ने नीमच के पूर्व पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा को वर्तमान दायित्व के साथ ही मंदसौर नारकोटिक्स के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। आगामी आदेश तक सूरज कुमार वर्मा गृह मंत्रालय द्वारा दी गई इस बड़ी जिम्मेदारी को भी संभालेंगे।