मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर यादव ने बताया कि आचार संहिता समाप्त हो चुकि हैं। सभी विभाग पुनरू अपने कार्य को कुशलता पुर्वक शुरू करें। बैठक में कलेक्टर ने खाद के लिये डीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि पर्याप्त मात्रा में खाद का स्टॉक रखें एवं समय-समय पर रिपोर्ट भेजे। जिला उद्योग विभाग अधिकारी को निर्देश देते हुऐ कहा कि विभागीय योजनाओं में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए कार्यवाही प्रांरभ करें। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जिले की सभी राशन दुकान समय पर संचालित हो अगर कोई दुकान बंद है तो उसको प्रारंभ करने की कार्यवाही करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, डीएफओ, अपर कलेक्टर विशाल सिंह चौहान एवं जिले के सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।