रामपुरा। तहसील मुख्यालय पर मंगलवार शाम लगभग 7-8 बजे के बीच गाँधी सागर रोड पर स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड के समीप मुख्य मार्ग पर लोगों ने एक तेंदुए को घायल अवस्था में देखा। जैसे-जैसे इसकी सूचना नगर में फैली मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। वाईस आफ एमपी की टीम भी मौके पर पहुंची तो देखा कि वहां पर एक तेंदुआ घायल अवस्था में तड़प रहा है। मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंची। जहां घायल तेंदुए को वन विभाग की टीम उपचार के लिए मनासा लेकर गई। जब वॉइस आफ एमपी की टीम ने रामपुरा वन विभाग के अधिकारी से चर्चा करनी चाहिए तो उन्होंने आला अधिकारी से चर्चा करने का हवाला देकर बात करने से मना कर दिया।