BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2023, 1:41 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग का अलर्ट, एमपी में एक बार फिर होगी मावठे की झमाझम, बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान का इन जिलों में दिखेगा असर, जानिये आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मालवा में मौसम का मिजाज, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में आज मौसम साफ है। मावठे की बारिश के बाद आज बुधवार को मौसम साफ होने के साथ ही धूप भी खिली। धूप निकलने से नागरिकों ने राहत की सांस ली। लेकिन मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। आगामी दिनों में एमपी के कई जिलों में फिर मावठे की बारिश होने की संभावना जताई है। 

सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से 2 दिसंबर को उठे तूफान की वजह से एमपी के मौसम में बदलाव हुआ है। इसका जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में ज्यादा असर दिखाई दिया। आज बुधवार को जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में एक बार फिर बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है। वहीं मालवा के जिलों में आगामी 24 से 48 घंटे मौसम साफ ही रहेगा। इससे पहले मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए। 

दिसंबर की 11 व 12 तारीख को फिर होगी बारिश- 
मध्यप्रदेश में सात दिन से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से बारिश और ओलों का दौर रहा जो 3 दिसंबर को थमा। इसके बाद भी बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान की वजह से एमपी के कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। मंगलवार रात भी ग्वालियर और दतिया में हल्की बारिश हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE