BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2023, 3:29 pm
BIG REPORT : स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष एवं शांतिपूर्ण सुव्‍यवस्थित निर्वाचन सम्‍पन्‍न होने पर कलेक्‍टर व एडीएम ने की अधिकारियों-कर्मचारियों की सराहना, बोले- सभी ने टीम भावना के साथ निर्वाचन दायित्‍वों को निभाया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन, एडीएम नेहा मीना ने बुधवार को भारत निर्वाचन कार्यालय के सभाकक्ष एवं कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिले में स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष, शांतिपूर्ण, सुव्‍यवस्थित मतदान प्रक्रिया सम्‍पन्‍न कराने के लिए सभी अधिकारी, कर्मचारियों व्‍दारा टीम भावना के साथ समय सीमा में अपने दायित्‍वों के निवर्हन की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। कलेक्‍टर दिनेश जैन ने कहा कि सभी अधिकारी , कर्मचारियों ने पूरी निष्‍ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ सौंपें गये दायित्‍वों को तत्‍परतापूर्वक समय-सीमा में पूरा कर, अनूठी मिसाल कायम की है। जिले में सफलतापूर्वक निर्वाचन प्रक्रिया सम्‍पन्‍न होने का सारा श्रेय नीमच के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को जाता है। कलेक्‍टर ने भविष्‍य में भी टीम भावना से निष्‍ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ दायित्‍वों के निवर्हन की अपेक्षा की है।

इस मौके पर संयुक्‍त कलेक्‍टर राजेश शाह, प्रीती संघवी, डिप्‍टी कलेक्‍टर किरण आंजना, सहायक संचालक जनसंपर्क जगदीश मालवीय सहित कलेक्‍टोरेट एवं भारत निर्वाचन कार्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। प्रारंभ में भारत निर्वाचन कार्यालय के निर्वाचन सुपरवाईजर अजयकुमार शुक्‍ला, मास्‍टर ट्रेनर डॉ.राजेश पाटीदार, डॉ.अक्षयसिह बावेल एवं अन्‍य सभी कर्मचारियों ने कलेक्‍टर, एडीएम का पुष्‍पगुच्‍छ भेटकर, स्‍वागत किया। कलेक्‍टोरेट कार्यालय में भी अधिकारी-कर्मचारियों ने कलेक्‍टर जैन, एडीएम मीना का आत्‍मीय स्‍वागत किया।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE