BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2023, 4:04 pm
KHABAR : जिले में होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस मनाया, प्लाटून कमाण्डर वीना कौशल ने दी परेड की सलामी, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड देवास डॉ. मधुराजेश तिवारी ने बताया कि देवास में जिला स्तर पर होमगार्ड नागरिक सुरक्षा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति को प्लाटून कमाण्डर वीना कौषल द्वारा परेड की सलामी दी गई, परेड में 04 प्लाटून रहे, परेड कमाण्डर वीना कौषल, सहायक परेड कमाण्डर एएसआई माखन सिह पवार, प्रथम प्लाटून के टोली कमाण्डर हवलदार अनुदेशक राजनारायण मण्डलोई, द्वितीय टोली कमाण्डर नायक 257 नेमीचंद, तृतीय टोली कमाण्डर लान्स नायक, हीरालाल एवं चौथी टोली कमाण्डर एसडीईआरएफ के सैनिक सुनील परमार उपस्थित रहे। परेड की सलामी के बाद परेड कमाण्डर द्वारा मुख्य अतिथि को परेड का निरीक्षण कराया गया, परेड के मार्च पास्ट की अनुमति लेकर परेड को मार्च पास्ट कर मंच से होते हुए समीक्षा क्रम की कार्यवाही की गई।

डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड देवास डॉ. मधुराजेश तिवारी द्वारा माननीय राष्ट्रपति महोदया एवं महानिदेशक अग्नी सेवा नागरिक सुरक्षा गृह रक्षक गृह मंत्रालय भारत सरकार दिल्ली तथा महानिदेशक होमगार्ड नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मध्‍य प्रदशे का संदेश वाचन किया गया, संदेश वाचन के पश्‍चात साईनाथ मेमोरियल स्कूल के बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया, बच्चों द्वारा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति कहा कि बाढ/बारिश/अन्य प्राकृतिक आपदा तथा नागरिक सुरक्षा संबंधी कार्यों मे होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के जवान पुलिस के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर कार्य करते है एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी भी सम्पादित करते है। जिसके लिए सभी जवानों की प्रशंसा की तथा भविष्य के लिये शुभकामनाऐं दी। कार्यक्रम के अन्त में पुरस्कार वितरण किया गया। प्लाटून कमाण्डर रोहन रायकवार एसडीईआरएफ देवास द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेन्द्र जैन द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE