BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 से पहले खाकी का.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर के समर्थन में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों ने ग्वालियर.. <<     VIDEO NEWS: एमपी के इस जिले में रेलवे क्रॉसिंग पर.. <<     BIG NEWS : पूर्व सीएम शिवराज सिंह ग्वालियर में आज,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मंत.. <<     BIG REPORT : लोकसभा क्षेत्र की करैरा विधानसभा में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेगें तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों के लिए दिन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर दिनेश जैन व एसपी अंकित.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले के आंतरी माता के युवराज का.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा पुलिस और मुखबिर की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2023, 5:17 pm
KHABAR : सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस पर नीमच में सैनिक कल्‍याण सहयोग राशि संग्रहण के लिए निकलेगी वृहद रैली, कलेक्‍टर दिनेश जैन करेंगे रैली का शुभारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस पर सैनिकों के कल्‍याण के लिए आज 7 दिसम्‍बर 2023 को नीमच शहर में विभिन्‍न स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं, सामाजिक संगठनों, भूतर्पूव सैनिकों, अधिकारी, कर्मचारियों के सहयोग से वृहद रैली का आयोजन किया जा रहा है। 
कलेक्‍टर दिनेश जैन 7 दिसम्‍बर 2023 को दोपहर 12 बजे डाक बंगला चौराहा नीमच से इस रैली का शुभारंभ करेंगे। यह वृहद रैली डाक बंगला चौराहा मनासा रोड नीमच से प्रारंभ होकर मैशी शोरूम, हॉस्पिटल चौराहा, स्‍वर्णकार चौराहा, जिला न्‍यायालय, बस स्‍टैण्‍ड, फव्‍वारा चौक, बोहरा पेट्रोल पम्‍प, बारादरी, भोजू चौराहा, घंटाघर, बोहरा गली, कार्नर, ज्ञान मंदिर के सामने चौपडा गणेश मंदिर, नगरपालिका नीमच, विजय टॉकिज चौराहा, होते हुए भारत माता चौराहे पर आकर रैली का समापन होगा।
इस रैली के दौरान विभिन्‍न स्‍थानों पर विभिन्‍न सामाजिक संगठनों, व्‍यापारिक संगठनों, स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं, अधिकारी, कर्मचारी संगठनों, मित्र मण्‍डलों व्‍दारा रैली का स्‍वागत कर जाबाज सैनिकों उनके आश्रितों के कल्‍याण के लिए आर्थिक सहयोग राशि भेंट की जावेगी।
कलेक्‍टर दिनेश जैन ने जिले की सभी स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं , सामाजिक संगठनों, व्‍यावसायिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिकारी, कर्मचारियों, आम नागरिकों आदि सभी से सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस पर आयोजित इस रैली में भाग लेकर रैली को सफल बनाने एवं सैनिकों के कल्‍याण के लिए मुक्‍तहस्‍त से सहयोग राशि जमा करवाने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE