BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2023, 5:37 pm
KHABAR : कलेक्टर ने किया एकलव्य आवासीय विद्यालय मोरडूंडिया एवं कन्या शिक्षा परिसर राणापुर का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर तन्वी हुड्डा द्वारा बुधवार को राणापुर विकासखंड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मोरडूंडिया एवं कन्या शिक्षा परिसर राणापुर के छात्रवास का आकस्मिक निरीक्षण किया।

हुड्डा ने सर्वप्रथम ईएमआरएस मोरडूंडिया में सीधे कक्षाओं में पहुंचकर शिक्षकों के द्वारा पढ़ाए जा रहे पाठ का निरीक्षण किया एवं छात्रों से पढ़ाई को लेकर प्रश्न किए। कक्षा 8 वी में शिक्षक द्वारा संस्कृत विषय पढ़ाया जा रहा था जहां कलेक्टर द्वारा पढ़ाए जा रहे पाठ का अर्थ छात्रों से पूछा साथ ही क्लास टीचर को निर्देशित किया कि सभी छात्र अपनी पुस्तक कक्षा में लेकर आए यह सुनिश्चित करें।

कलेक्टर द्वारा विशेष रूप से बोर्ड की कक्षा 10 वी तथा 12वी की कक्षा में पहुंचकर छात्रों से संवाद किया गया। उन्होंने छात्रों से अभी तक पढ़ाए गए पाठ की जानकारी ली तथा पूर्ण हो चुके पाठ से संबंधित छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछे जिसके जवाब छात्रों द्वारा भी दिए गए। कलेक्टर द्वारा छात्रों से कहा गया कि आप पूर्ण हो चुके पाठ का लगातार रिवीजन करे जिससे परीक्षा के अंतिम समय में याद करने में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होगी, आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करे आपके द्वारा स्कूल में पढ़ाई को लेकर की गई मेहनत आपके भविष्य में अवश्य काम आएगी।

कलेक्टर द्वारा कक्षा 12 वी के कला, जीवविज्ञान एवं गणित संकाय की कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। कला संकाय के छात्रों को पढ़ाए जा रहे भूगोल विषय से संबंधित प्रश्न किए एवं उनके संबंध में परिचर्चा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने छात्रों से 12वी के बाद पढ़ाई को लेकर भविष्य की योजना के बारे में भी पूछा एवं कहा कि आप सभी किस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते है, इस हेतु अपना लक्ष्य अभी से निर्धारित करें।

इसके पश्चात कलेक्टर द्वारा कन्या शिक्षा परिसर राणापुर के छात्रावास का निरीक्षण किया गया जहां निवासरत छात्राओं से चर्चा की तथा उनसे छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर द्वारा छात्रवास अधीक्षिका को भोजन की गुणवत्ता एवं छात्रवास की साफ- सफाई को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग निशा मेहरा उपस्थिति रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE