नीमच। सहकारिता क्षेत्र के राष्ट्रीय संघर्ष समिति ज़िला नीमच के एक दल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली में आन्दोलन के लिए बुधवार शाम 5 बजे प्राइवेट बस स्टैंड स्थित गणेश मंदिर से प्रस्थान किया।
इस अवसर पर सहकारिता क्षेत्र के सेवानिवृत कर्मचारियों के संगठन के अधिकारी कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष शंभाजीराव जाधव, राष्ट्रीय संघर्ष समिति ईपीएस 95 के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया की देशभर में चल रहे आंदोलन को गति देने के लिए सेवानिवृत्ति कर्मचारी भाग लेंगे। आंदोलन में जिलेभर से सेवानिवृत कर्मचारी रामनारायण नागदा, सह-सचिव इलियास कुरैशी, रामप्रसाद नागदा, कन्हैयालाल मोनिया,बसंत सिंह राणावत, हिम्मत सिंह जैन,बालकृष्ण पांडे, भंवरलाल सागर,लक्ष्मी नारायण सोलंकी, सचिन विश्वास जोशी आदि सदस्य बड़ी संख्या में रवाना हुए।