BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2023, 11:28 am
BIG NEWS : सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस पर नीमच में वृहद रैली आज 2 बजे से, कलेक्‍टर दिनेश जैन करेंगे शुभारंभ, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। जिले में सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस पर सैनिकों के कल्‍याण के लिए आज 7 दिसम्‍बर 2023 को नीमच शहर में विभिन्‍न स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं, सामाजिक संगठनों, भूतर्पूव सैनिकों, अधिकारी, कर्मचारियों के सहयोग से वृहद
रैली का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्‍टर दिनेश जैन 7 दिसम्‍बर 2023 को दोपहर 2 बजे डाक बंगला चौराहा नीमच से इस रैली का शुभारंभ करेंगे। यह वृहद रैली डाक बंगला चौराहा मनासा रोड नीमच से प्रारंभ होकर मेसी शोरूम, हॉस्पिटल
चौराहा, स्‍वर्णकार चौराहा, जिला न्‍यायालय, बस स्‍टैण्‍ड, फव्‍वारा चौक, बोहरा पेट्रोल पम्‍प, बारादरी, भोजू चौराहा, घंटाघर, बोहरा गली, कार्नर, ज्ञान मंदिर के सामने चौपडा गणेश मंदिर, नगरपालिका नीमच, विजय टॉकिज चौराहा होते हुए भारत माता चौराहे पर आकर रैली का समापन होगा।
इस रैली के दौरान विभिन्‍न स्‍थानों पर विभिन्‍न सामाजिक संगठनों, व्‍यापारिक संगठनों, स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं, अधिकारी, कर्मचारी संगठनों, मित्र मण्‍डलों व्‍दारा रैली का स्‍वागत कर जाबाज सैनिकों उनके आश्रितों के कल्‍याण के लिए आर्थिक सहयोग राशि भेंट की जावेगी।
कलेक्‍टर दिनेश जैन ने जिले की सभी स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं, सामाजिक संगठनों, व्‍यावसायिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिकारी, कर्मचारियों, आम नागरिकों आदि सभी से सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस पर आयोजित इस रैली में भाग लेकर रैली को सफल बनाने एवं सैनिकों के कल्‍याण के लिए मुक्‍तहस्‍त से सहयोग राशि जमा करवाने की अपील की है।    

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE