BREAKING NEWS
BREAKIG NEWS: फिर सामने आई नीमच जिला अस्पताल की बड़ी.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी इस फीडर पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय के छात्र मतदाताओं को करेंगे.. <<     KHABAR : सनातन धर्मावलंबीयों के आराध्य भगवान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्‍टर ने की निर्वाचन तैयारियों की.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का जीरन थाना क्षेत्र और गांधी.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 की.. <<     NEWS : 33 केवी सलोतिया लाइन के मरम्मत कार्य,.. <<     NEWS : दक्षिण-पश्चिम मानसून 2024 से पूर्व आवश्यक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : फिर सामने आई जिला अस्पताल की बड़ी.. <<     REPORT : कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर के समर्थन में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : फर्स्ट टाइम वोटर्स को बांटे गिफ्ट,.. <<     NEWS : महेश नवमी महोत्सव 2024 के सात दिवसीय आयोजन की.. <<     NEWS : मेवाड़ क्षत्रिय सेना 9 को मनाएगी महाराणा.. <<     NEWS : प्रदेश महासंघ के आव्हान पर आंगनवाडी की.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की भावगढ़ थाना पुलिस और लूट की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2023, 2:18 pm
KHABAR : जिले में होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस मनाया, प्लाटून कमाण्डर कौषल ने दी परेड की सलामी, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड देवास डॉ मधुराजेश तिवारी ने बताया कि देवास में जिला स्तर पर होमगार्ड नागरिक सुरक्षा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति को प्लाटून कमाण्डर वीना कौषल द्वारा परेड की सलामी दी गई। परेड में 04 प्लाटून रहे, परेड कमाण्डर वीना कौषल, सहायक परेड कमाण्डर एएसआई माखन सिह पंवार, प्रथम प्लाटून के टोली कमाण्डर हवलदार अनुदेशक राजनारायण मण्डलोई, द्वितीय टोली कमाण्डर नायक 257 नेमीचंद, तृतीय टोली कमाण्डर लान्स नायक, हीरालाल एवं चौथी टोली कमाण्डर एसडीईआरएफ के सैनिक सुनील परमार उपस्थित रहे। परेड की सलामी के बाद परेड कमाण्डर द्वारा मुख्य अतिथि को परेड का निरीक्षण कराया गया, परेड के मार्च पास्ट की अनुमति लेकर परेड को मार्च पास्ट कर मंच से होते हुए समीक्षा क्रम की कार्यवाही की गई।
डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड देवास डॉ मधुराजेश तिवारी द्वारा माननीय राष्ट्रपति महोदया एवं महानिदेशक अग्नी सेवा नागरिक सुरक्षा गृह रक्षक गृह मंत्रालय भारत सरकार दिल्ली तथा महानिदेशक होमगार्ड नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मध्‍य प्रदशे का संदेश वाचन किया गया, संदेश वाचन के पश्‍चात साईनाथ मेमोरियल स्कूल के बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया, बच्चों द्वारा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति कहा कि बाढ/बारिश/अन्य प्राकृतिक आपदा तथा नागरिक सुरक्षा संबंधी कार्यों मे होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के जवान पुलिस के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर कार्य करते है एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी भी सम्पादित करते है। जिसके लिए सभी जवानों की प्रशंसा की तथा भविष्य के लिये शुभकामनाऐं दी। कार्यक्रम के अन्त में पुरस्कार वितरण किया गया। प्लाटून कमाण्डर रोहन रायकवार एसडीईआरएफ देवास द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेन्द्र जैन द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE