BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2023, 4:14 pm
BIG NEWS : सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस पर सैनिक कल्‍याण के लिए स्‍वैच्छिक सहयोग को उमडे लोग, कलेक्‍टर जैन के नेतृत्‍व में नीमच में वृहद रैली सम्‍पन्‍न, सामाजिक संगठनों ने किया भव्य स्वागत, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर 

Share On:-

नीमच। सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस पर सैनिको के कल्‍याण के लिए आर्थिक सहयोग राशि एकत्रित करने के लिए कलेक्‍टर दिनेश जैन के नेतृत्‍व में गुरूवार को नीमच में वृहद रैली आयोजित की गई। इस रैली में कलेक्‍टर दिनेश जैन, एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया, संयुक्‍त कलेक्‍टर राजेश शाह, सहित विभिन्‍न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, जिला सैनिक कल्‍याण के अधिकारी संजय दीक्षित, नपा अध्‍यक्ष स्‍वाति चौपडा एवं पार्षदगणों सहित विभिन्‍न कॉलोजों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी, एनएसएस, स्‍काउट के विद्यार्थियों ने उत्‍साहपूर्वक रैली में शामिल होकर विभिन्‍न स्‍वंय सेवी संस्‍थाओं, सामाजिक संगठनों, संघो से सैनिक कल्‍याण के लिए स्‍वैच्छिक सहयोग राशि प्राप्त की।
कलेक्‍टर दिनेश जैन, एडीएम नेहा मीना ने झण्‍डा दिखाकर डाक बंगला चौराहे से रैली का शुभारम्‍भ किया। यहां केमिस्‍ट ऐशोसिएशन नीमच द्वारा सैनिक कल्‍याण के लिए कलेक्‍टर को स्‍वैच्‍छा से सहयोग राशि भेंट की गई। कलेक्‍टर जैन ने इस वृहद रैली के साथ डाक बंगले से गुप्‍ता नर्सिग होम, मैशी शो-रूम चौराहा, स्‍वर्णकार चौराहा, जिला न्‍यायालय, बस स्‍टेण्‍ड, फव्‍वारा चौक, बोहरा पेट्रोल पम्‍प, बारादरी, भोजू चौराहा, घंटाघर, बोहरा गली कार्नर, ज्ञान मंदिर के सामने होते हुए चौपडा गणेश मंदिर, नगर पालिका, विजय टॉकीज, होते हुए, भारत माता चौराहा पहुंचकर इस वृहद रैली का समापन हुआ। रैली के दौरान कलेक्‍टर दिनेश जैन, एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, ने विभिन्‍न स्‍वंय सेवी संस्‍थाओ, सामाजिक संगठनों, और आमजनों, दान-दाताओं को सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस के ध्‍वज लगाकर, सैनिक कल्‍याण कोष के लिए सहयोग राशि प्राप्‍त की।
रैली के दौरान हेल्पिंग हेण्‍ड, मेडिकल ऐसोसिएशन, जैन सोशलग्रुप, पुलिस परिवार, फल एवं सब्‍जी व्‍यापारी संगठन, जिला अधिवक्‍ता संघ, ऑटो मोबाईल संघ, होटल व्‍यवसायी संघ, आवास इन्‍फोटेक नीमच , लकडी व्‍यापारी संघ, वस्‍त्र व्‍यापारी संघ, सर्राफा बाजार व्‍यापारी संघ, बोहरा समाज, मिठाई व्‍यापारी संघ , मण्डी व्‍यवसायी संघ, इनरव्‍हील क्‍लब, नाकोडा मित्र मण्‍डल, संतोष चौपडा मित्र मण्‍डल, सहित अनेक सामाजिक संस्‍थाओं के प्रतिनिधियों ने रैली में शामिल कलेक्‍टर दिनेश जैन, एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद  का स्‍वागत कर, संगठनों के पदाधिकारियों से सैनिक कल्‍याण कोष के लिए सहयोग राशि प्राप्त कर, उन्‍हे सहयोग के लिए धन्‍यवाद दिया।
इस वृहद रैली में एसडीएम डॉ ममता खेडे, डिप्‍टी कलेक्‍टर किरण आंजना सहित विभिन्‍न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्‍य नागरिक, भूतर्पूव सैनिक, पत्रकारगण, शिक्षकगण सहित विभिन्‍न संस्‍थाओं के पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE