नीमच। जिले की पंचायतों में रिक्त पंच पद के उप निर्वाचन उत्तरार्द्ध 2023 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व्दारा रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए है। तहसील क्षेत्र नीमच ग्रामीण की रिक्त 20 पंचायतों में पंच पद के निर्वाचन के लिए तहसीलदार नीमच ग्रामीण प्रेमशंकर पटेल को रिटर्निंग आफिसर एवं नायब तहसीलदार कविला कडेला व जागृति जाट को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। इन पंच पद के उप निर्वाचन के लिए न्यायालय तहसीलदार नीमच में नाम निर्देशन पत्र लिए जाऐंगे।
तहसील क्षेत्र जावद की ग्राम पंचायतों में रिक्त 6 पंच पद के लिए तहसीलदार जावद यशपाल मुजाल्दा को रिटर्निंग आफिसर एवं तहसीलदार शत्रुघन चर्तुवेदी को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। नाम निर्देशन पत्र न्यायालय तहसीलदार जावद में लिए जावेंगे।
मनासा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में रिक्त पंच पद के 4 स्थानों के लिए न्यायालय तहसीलदार मनासा में नाम निर्देशन पत्र लिए जावेंगे। तहसीलदार मनासा बीके मकवाना रिटर्निंग आफिसर एवं नायब तहसीलदार रूपसिह राजपूत को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। पंचायतों के उप निर्वाचन 2023 उत्तरार्द्ध के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा होने के साथ ही संबंधीत क्षेत्रों (रिक्त पद) में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है, जो संबंधित ग्राम पंचायत/निर्वाचन क्षेत्र और वार्ड क्षेत्र के निर्वाचन परिणाम की घोषणा की तिथि तक प्रभावशील रहेगी। जिला दण्डाधिकारी दिनेश जैन व्दारा पंचायत उप निर्वाचन 2023 के तहत संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए है। साथ ही संबंधित ग्राम पंचायत/वार्ड क्षेत्रों की सीमा में समस्त लायसेंस धारियों के शस्त्र लायसेंस निलंबित कर, लायसेंस पर दर्ज शस्त्र संबंधित थानों में जमा करने का आदेश जारी किया गया है।