सुवासरा। एमपी में विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली हैं। भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत को लेकर कैबिनेट मंत्री और सुवासरा-सीतामऊ सीट से नवनिर्वाचित विधायक हरदीपसिंह डंग ने भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भेंट की एवं मध्यप्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनने और प्रचंड बहुमत पर बधाई शुभकामनाएं दी।