भोपाल। प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव का परिणाम 03 दिसम्बर को आया। जिसमे भाजपा को प्रदेश में अबतक की सबसे बड़ी सफलता मिली। वहीं मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ सीट से प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बहुत बड़े अंतर से जीत दर्ज का रिकॉर्ड बनाया। जीत के बाद जगदीश देवड़ा ने भोपाल पहुंच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दी।
देवड़ा ने भेंट के बाद कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के कुशल नेतृत्व और भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं ने मध्यप्रदेश के मतदाताओं के मन में विश्वास कायम किया है, इसका परिणाम है कि पांचवी बार ऐतिहासिक विजय के साथ प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।