रतलाम। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रतलाम में 11 दिसम्बर को आयशर मोटर्स द्वारा कम्पनी के देवास स्थित प्लांट के लिए एक दिवसीय प्लेसमेंट केम्पस का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कक्षा दसवीं, आईटीआई, 12 वीं तथा स्नातक उत्तीर्ण महिला व पुरुष आवेदकों के लिए मशीन आपरेटर के लगभग 300 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
प्राचार्य यू पी अहिरवार ने बताया कि भर्ती के लिए कक्षा 10 वीं, 12 वीं, आईटीआई तथा स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्क है। उम्र 18 से 30 वर्ष। केम्पस में सम्मिलित होने के लिए आनलाईन पंजीयन लिंक https://forms.gie/NKzrBvxTPW5h=bjStZ7 पर समस्त आवेदक पंजीयन कर सकते हैं। 11 दिसम्बर को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रतलाम में उपस्थित होकर केम्पस में भाग ले सकते हैं। आयोजन के दिन अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों को लेकर आईटीआई परिसर में प्रातः 10 बजे उपस्थित होवें। भर्ती कम्पनी द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय कम्पनी से समस्त जानकारी स्वयं प्राप्त करें। उपरोक्त केम्पस में प्रतिभागिता हेतु कोई मार्ग व्यय, यात्रा व्यय नहीं दिया जाएगा।