BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2023, 12:53 pm
KHABAR : फिर तैयार होगी वोटर लिस्ट, छह जनवरी से जुड़ेंगे नाम, भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया आम चुनाव को लेकर कार्यक्रम, पढ़े खबर  

Share On:-

विदिशा। आचार संहिता खत्म होने के अगले दिन ही भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव की वोटर लिस्ट का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) ने सभी कलेक्टर से विधानसभा चुनाव के अच्छे-बुरे अनुभव भी पूछे हैं ताकि जो भी संशोधन जरूरी हों वे चुनाव से पहले किए जा सकें।
निर्वाचन आयोग ने 5 दिसंबर को वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 20 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच पोलिंग सेंटर में सुधार, मौजूदा वोटर लिस्ट की जांच पूरी कर ली जाए। इसके बाद 6 से 22 जनवरी के बीच वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए दावे-आपत्तियां ली जाएं। अब वोटर लिस्ट 1 जनवरी 2024 को आधार मानकर तैयार होगी। शनिवार- रविवार को विशेष कैंप लगेंगे। दावे- आपत्तियों के जितने भी फार्म आएंगे उनका निराकरण 2 फरवरी तक किया जाएगा। लोकसभा चुनाव के हिसाब से वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी को सभी जिलों में होगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) ने सभी कलेक्टर से विधानसभा चुनाव के दौरान आई परेशानियों पर सुझाव और अनुभव मांगे हैं। इसके लिए 31 बिंदुओं का एजेंडा भेजा है। सभी कलेक्टरों को उक्त सुझाव-अनुभव 7 दिसंबर तक भेजना है। 8 दिसंबर को वीसी के जरिए सीईओ सभी अफसरों से विस्तार से चर्चा करेंगे।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE