BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2023, 12:57 pm
KHABAR : कन्या महाविद्यालय में हुआ मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं किया पुरुस्कृत, पढ़े खबर  

Share On:-

विदिशा। राजमाता विजया राजे सिंधिया शासकीय कन्या महाविद्यालय विदिशा में छात्राओं को मानकों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महाविद्यालय के मानक क्लब एवं भारतीय मानक ब्यूरो भोपाल शाखा द्वारा एक मानक लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं ने घरेलू प्रेशर कूकर पर मानक लेखन किया।
इस कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो के प्रतिनिधि डॉ आशीष मनोरिया ने छात्राओं को विस्तृत में मानक एवं जीवन में इनकी उपयोगिता तथा मानक कैसे लिखे जाते हैं के बारे में अवगत कराया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नीता पाण्डेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बताया कि कैसे छात्राएं मानक युक्त पदार्थ का प्रयोग करके जीवन की गुणवत्ता में सुधार ला सकती हैं।
कार्यक्रम का संचालन राम आशीष यादव ने किया। कार्यक्रम में डॉ ओजस्विनी जौहरी, डॉ मंजू जैन, प्रो नीता दीक्षित, डॉ विनीता प्रजापति, कुमारी अभिलाषा साहू सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE