BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2023, 6:52 pm
BIG NEWS : आईजी संतोष कुमार और डीआईजी मनोज कुमार का नीमच दौरा, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर जाहिर किया संतोष, दिए आवश्यक दिशा निर्देश, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ आसिफ अली की खबर     

Share On:-

नीमच। उज्जैन जोन के पुलिस महा निरीक्षक संतोष कुमार सिंह और उप महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह आज अपने नीमच दौरे पहुंचे। एसपी कार्यालय नीमच पर पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी और एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। पुलिस के अधिकारियों और जवानों द्वारा आईजी और डीआईजी के आगमन पर सलामी दी गई। नीमच कलेक्टर दिनेश जैन और एडीएम नेहा मीणा भी आईजी संतोष कुमार सिंह और डीआईजी मनोज कुमार सिंह से सौजन्य भेंट करने एसपी कार्यालय पहुंचे। 
आईजी संतोष कुमार और डीआईजी मनोज कुमार कनावटी स्थित पुलिस लाइन निरीक्षण हेतु पहुंचे। संतोष कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में शस्त्रागार, पुलिस जिम्निशियम भवन आदि का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर शहिद अमर जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात आईजी संतोष कुमार सिंह ने वहां मौजूद अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके साथ बैठक की। पुलिस लाइन पहुंचने पर पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें सलामी गार्ड दिया गया। 
निरीक्षण के दौरान जिले के पुलिस कप्तान अमित तोलानी, एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया और पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वार्षिक निरीक्षण पर आए  आईजी संतोष कुमार सिंह ने मीडिया से चर्चा में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर संतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि जहां सुधार की गुंजाइश है वहां आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE