BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2023, 6:59 pm
BIG NEWS : नलों में 15 दिसम्बर तक टोटियां नहीं लगी तो होगी चालानी कार्यवाही, पानी का अपव्यय रोकने नपा ने उठाया कदम, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। इस वर्ष अल्पवर्षा से जाजू सागर बांध में काफी कम मात्रा में पानी संग्रहित होने पर आगामी ग्रीष्म ऋतु हेतु अधिक से अधिक पानी की बचत करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा पानी का अपव्यय रोकने हेतु नीमच शहर के सभी नलों में टोटियां अनिवार्य करने का निर्णय लेते हुए 15 दिसम्बर तक नल में टोटी नहीं लगाने पर 15 दिसम्बर पश्चात चालानी कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए कार्यालय अधीक्षक जमनालाल पाटीदार ने एक प्रेसनोट में कहा है कि वर्तमान में नीमच शहर के प्रमुख जल स्त्रोत जाजू सागर बांध में काफी कम मात्रा में पानी संग्रहण की स्थिति को देखते हुए यह आवश्यक है कि पानी का अपव्यय रोककर पानी की अधिक से अधिक बचत की जाये। इस हेतु यह जरूरी है कि शहर के सभी नागरिक अपने निवास स्थान, प्रतिष्ठान व भूखण्ड आदि स्थानों पर लगे नलों में टोटियां अवश्य लगाये और पानी भरने के पश्चात नल को बंद कर दें। अगर 15 दिसम्बर पश्चात किसी के यहां नल में टोटी नहीं पायी गई या पानी व्यर्थ बहता पाया गया तो 250 रूपये की चालानी कार्यवाही की जावेगी, जिसकी समस्त जवाबदारी स्वयं नल संयोजनधारी की होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE