मंदसौर। मुख्य चिकित्या एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि पल्स पोलियों अभियान की जागरूकता रैली का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्षा रमादेवी बंशीलाल गुर्जर द्वारा हरी झंडी दिखा किया। नगर पालिका अध्यक्षा गुर्जर द्वारा जिले के समस्त नागरिको को अपील की गई कि 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को 10 दिसंबर को नजदीकी पोलियों बुथ पर ले जारक पोलियों की दवाई अवश्व पिलावे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता एवं नर्सिंग कॉलेज की छात्राऐं उपस्थित थी।
जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को 10 दिसंबर को पोलियो की दवाई पिलाने के लिये 1212 बुथ पर 12 मोबाईल टीम एवं 34 ट्रांजिट टीम बनाई गई है। जो 10 दिसंबर को बुथ पर एवं 11 और 12 दिसंबर को घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाएगी। पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 10 दिसंबर को जिला चिकित्सालय परिसर में प्रात: 9.30 बजे किया जाएगा।