मंदसौर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन संजय दीक्षित (से नि) द्वारा बताया गया कि 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया गया। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर भारतीय सशस्त्र सेनाओं के वीर सैनिको के कल्याण हेतु स्वेच्छानुसार जनसाधारण से धन संग्रहण किया। जिसमें सीईओं जिला पंचायत कुमार सत्यम को प्रतिकात्मक फ्लेक लेपन पिन लगाकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस की राशि संग्रहण की शुरूवात की गई।