BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : लायंस क्लब मनासा ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद नीमच ने डॉक्टर्स डे पर.. <<     NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2023, 8:17 pm
KHABAR : विश्व दिव्यांग दिवस पर विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित, अहम भूमिका विद्यालय के शिक्षक एवं स्टॉफ की रही, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जन चेतना परिषद द्वारा संचालित बधिर एवं मंद बुद्धि मा. विद्यालय में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण जिला रतलाम के तत्वाधान में खेलकूद प्रतियोगिता, चित्रकला, सुन्दर लेखन, रंगोली एवं प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, म.प्र. विकलांग मंच, लखदातार संस्था द्वारा संचालित सारथी विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया।
कार्यक्रम जन चेतना परिषद के अध्यक्ष एमएल दुबे के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इन संस्थाओं के प्रतिनिधि पं विजय शर्मा, किरण पाटीदार, प्रीति राठौड एवं जिला विकलांग पुनर्वास के प्रभारी आनन्द कातरकर एवं कार्मचारियों ने उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में विभाग की अकाउंटेंट किरण चाहंदे, बीएल खण्डेलवाल, अमित मईडा, ओपी आर्य, नन्दसिंह डामोर, हिम्मतसिंह, कालूराम, पानूबाई एवं समस्त कार्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यकम का संचालन प्रअ सतीश तिवारी ने किया। चित्रकला, रंगोली, सुन्दर लेखन आदि के निर्णायक किरण चाहंदे, किरण पाटीदार, ऊषा तिवारी रही। कार्यक्रम आयोजन में अहम भूमिका विद्यालय के शिक्षक एवं स्टॉफ की रही। साथ ही विभाग की उपसंचालक संध्या शर्मा ने कार्यकम को सफल बनाने के लिए पधारे सभी दिव्यांगजनों का आभार माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE