शाजापुर। जिले के शासकीय और अशासकीय विद्यालय में दो पहिया वाहनों से आने जाने वाले छात्र-छात्राओं को अब हेलमेट पहन कर आना अनिवार्य होगा। शिक्षा विभाग से इसको लेकर एक आदेश भी सभी विद्यालयों में जारी कर दिया गया है ।
जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों के बच्चों के लिए जो वयस्क है और वाहन से विद्यालय आते हैं उनके लिए हेलमेट अनिवार्य किया गया है। यह उनके लिए भी अच्छा है इससे शासन के नियमों पालन भी होगा और उनके जीवन को सुरक्षित रखने के लिए भी यह अच्छा है। और यह आदेश मात्र ही नही है विद्यालयों में पुलिस के सहयोग से छात्र-छात्राओं को हेलमेट का उपयोग करने के लिए प्रेरित भी करेंगे। साथ ही विद्यालयों में लाइसेंस की अनिवार्यता के लिए भी सख्ती की जाएगी।