रतलाम। आरआरसी नॉर्दर्न रेलवे की ओर से अप्रेंटिसशिप के 3093 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियलवेबसाइट पर जाकर भरना होगा। आवेदन 11 दिसंबर से लिए जाएंगे। अंतिम तारीख 11 जनवरी है।
इसके लिए शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्थानसे 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा की गिनती 11 नवंबर-2023 के अनुसार की जाएगी। ऊपरी आयु सीमामें छूट रेलवे के नियमों के अनुसार दी जाएगी। उम्मीदवारोंको उनकी योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।